Sanju Samson IPL 2026 Rumours: राजस्थान को छोड इस टीम का हिस्सा बनने जा रहे संजू सैमसन, ट्रेड डील लगभग हो गयी फायनल…!

Sanju Samson IPL 2026 Rumours: आईपीएल 2026 शुरू होने में अभी लगभग 7 महीने बाकी हैं। लेकिन आगामी सीज़न से पहले कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। संजू सैमसन भी राजस्थान रॉयल्स छोड़ने की सोच रहे हैं। ऐसे में चर्चा थी कि वह सीएसके में शामिल हो सकते हैं। लेकिन अब संजू की कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया है। दरअसल, केकेआर संजू को अपनी टीम का हिस्सा बना सकती है। क्योंकि केकेआर को एक अच्छे विकेटकीपर के साथ-साथ एक अच्छे कप्तान की भी ज़रूरत है।

Sanju Samson IPL 2026 Rumours: कीस टीम का हिस्सा बनने जा रहे संजू ?

केकेआर ने आईपीएल 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खिताब जीता था। लेकिन उन्हें आईपीएल 2025 के लिए रिटेन नहीं किया गया। ऐसे में अब केकेआर को एक अनुभवी कप्तान की ज़रूरत है और इसी सिलसिले में संजू सैमसन का नाम चर्चा में है। बकायदा इस बात की पुष्टी हो चुकी है की , केकेआर ने संजू के बदले रघुवंशी और एक खिलाडी के ट्रेड डील का प्रस्ताव RR को भेज दिया है. ऐसे मे क्या संजू केकेआरका हिस्सा हो पायेंगे?

Sanju Samson IPL Carrer:कैसा है संजू का आयपीएल करीअर?

Sanju Samson IPL 2026 Rumours: राजस्थान को छोड इस टीम का हिस्सा बनने जा रहे संजू, ट्रेड डील लगभग हो गयी फायनल...!

संजू सैमसन के आईपीएल करियर पर नज़र डालें तो वह राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए लगातार खेल रहे हैं और कई बार टीम को जीत दिला चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट, नेतृत्व क्षमता और अनुभव उन्हें किसी भी बड़ी टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी बनाते हैं। अगर केकेआर उन्हें अपनी टीम में लेता है, तो न सिर्फ़ कप्तानी बल्कि मध्यक्रम भी टीम को मज़बूती दे सकता है। इसलिए आगामी सीजन में सैमसन का ट्रांसफर प्रशंसकों के लिए बड़ा झटका और उतना ही रोमांचक हो सकता है।


 

Leave a Comment