Asia Cup 2025 Commentary Panel: इस मंथ एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025 ) के लिए बोर्ड तैयार हो गया है। यूएई में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। आगामी टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके लिए सभी टीमों की घोषणा पहले ही हो चुकी है। सभी टीमें 2026 टी20 विश्व कप से पहले आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में अपनी तैयारी परखना चाहती हैं।
अब टी20 एशिया कप 2025 के लिए हिंदी कमेंट्री पैनल (Asia Cup 2025 Commentary Panel) की घोषणा कर दी गई है।आईये जाणते है कोण कोण है इस पैनल मै?
Asia Cup 2025 Commentary Panel मे इन दिग्गजो को मिली जगह!
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए एशिया कप 2025 के लिए हिंदी कमेंट्री पैनल के नामों की घोषणा की है। इसमें वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) इरफान पठान (Irfan Pathan), अजय जडेजा(Ajay Jadeja), विवेक राजदान(Vivek Rajdan)अभिषेक नायर (Abhishek Nayak), सबा करीम(Saba Karim), गौरव कपूर(Gaurav Kapoor), आतिस ठुकराल (Atis Thukral) और समीर कोचर (Samir kochal )शामिल हैं। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने लिखा है कि एशिया कप के हर पल को यादगार बनाया जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही थीं।
Asia Cup 2025 Commentary Panel
- इसमें वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag)
- इरफान पठान (Irfan Pathan)
- अजय जडेजा(Ajay Jadeja)
- विवेक राजदान(Vivek Rajdan)
- अभिषेक नायर (Abhishek Nayak)
- सबा करीम(Saba Karim)
- गौरव कपूर(Gaurav Kapoor)
- आतिस ठुकराल (Atis Thukral)
- समीर कोचर (Samir kochal )
Asia Cup 2025 मे कितनी टीमे लेगी हिस्सा?
एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफ़ग़ानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग शामिल हैं। इन सभी टीमों को चार-चार के दो ग्रुप (ए और बी) में बांटा गया है। इसके बाद, हर ग्रुप से दो टीमें सुपर-4 राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके बाद, सुपर-4 पॉइंट टेबल में शीर्ष-2 टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 के लिए ग्रुप-ए में शामिल है। उसका पहला मैच 10 सितंबर को यूएई की टीम से होगा। इसके बाद, भारतीय क्रिकेट टीम का 14 सितंबर को पाकिस्तान से महामुकाबला होगा। इसके बाद, टीम 19 सितंबर को ओमान से भिड़ेगी। भारतीय क्रिकेट टीम ने सबसे ज़्यादा यानी 8 बार एशिया कप का ख़िताब जीता है। श्रीलंकाई टीम ने 6 बार जबकि पाकिस्तानी टीम ने दो बार एशिया कप ट्रॉफी जीती है।
ये भी पढे:

