Asia Cup 2025 Suryakumar Yadav Warn Pakistan: एशिया कप 2025 9 सितंबर यांनी आज से से शुरू होने वाला है। हालाँकि, सबकी निगाहें 14 सितंबर पर टिकी हैं, जब भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच महामुकाबला होगा। जब ये दोनों टीमें मैदान पर आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच अपने चरम पर होता है।
टीम का हर खिलाड़ी जीत के लिए अपना सब कुछ झोंकने को तैयार नज़र आता है। ऐतिहासिक रूप से, भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हमेशा अपने ही पड़ोसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीतती आई है, और आँकड़े इस बात के गवाह हैं। मैच से पहले, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को एक छोटी सी चेतावनी दी है।
एशिया कप शुरू होने से पहले सुर्याकुमार यादवने पाकिस्तान को दिया इशारा (Asia Cup 2025 Suryakumar Yadav Warn Pakistan )
एशिया कप 2025 की शुरुआत से एक दिन पहले, सभी कप्तानों ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) से पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर एक सवाल पूछा गया। रिपोर्टर ने कप्तान से पूछा कि क्या उन्होंने भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच तनाव के चलते खिलाड़ियों को अपने गुस्से पर काबू रखने के लिए कोई खास निर्देश दिए हैं। इस पर सूर्यकुमार ने कहा,
“जब आप मैदान पर कदम रखते हैं तो हमेशा आक्रामकता होती है। आप बिना आक्रामकता के क्रिकेट नहीं खेल सकते। मैं कल से क्रिकेट खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूँ।, और यकीनन पाकिस्तान टीम भी इसी हौसले के साथ खेलेगी.. हम पुरी तरह उनपर हावी होने वाले है.
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल किए जाने के सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा,
“हम संजू का पूरा ध्यान रख रहे हैं। चिंता मत कीजिए। मैच से पहले हम सही फैसला लेंगे।”
गौरतलब है कि, एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा करते समय चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया था कि शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे।संजू इस समय शानदार फॉर्म में हैं। सैमसन ने केरल क्रिकेट लीग 2025 में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया था। 6 मैचों में इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 73 की औसत और 186 के स्ट्राइक रेट से 368 रन बनाए।
कब है भारत और पाकिस्तान मुकाबला?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला 14 सप्टेबर को खेला जायेगा..
ये भी पढे:
