IND vs PAK Head to Head: एशिया कप 2025 के ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबला 14 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे खेला जाएगा। इस मैच को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है, जिसमें टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ काफी मजबूत भी नजर आ रही है।
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत भी बेहद दबंग अंदाज में की थी जिसमें उसने यूएई के खिलाफ 9 विकेट से मैच जीत लिया था। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए पिछले 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इसमें टीम इंडिया का दबदबा साफ नजर आता है।
IND vs PAK Head to Head: हेड टू हेड मे कोण कीसपर है भारी?
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए पिछले 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के नतीजों पर नजर डालें तो टीम इंडिया तीन मैच जीतने में सफल रही है। इसमें 2022 में हुए एशिया कप में टीम इंडिया ने जहां एक मैच जीता था, वहीं टी20 विश्व कप में खेले गए पिछले 2 मैचों में भी भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। 2022 एशिया कप में टीम इंडिया ने दुबई के मैदान पर पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। फिर मेलबर्न में आयोजित 2022 टी20 विश्व कप में, जब विराट कोहली ने 82 रनों की ऐतिहासिक नाबाद पारी खेली, तो टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत हासिल की।
2024 टी20 विश्व कप में इस प्रारूप का आखिरी मैच भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 113 रन तक ही पहुँच सकी और उसे 6 रनों से हार स्वीकार करनी पड़ी।
भारत के खिलाफ पिछले 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तानी टीम के रिकॉर्ड पर नज़र डालें तो वे सिर्फ़ 2 मैच ही जीत पाए हैं। इसमें 2021 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने एक मैच जीता था, जब उसने दुबई स्टेडियम में भारतीय टीम को 10 विकेट से हराया था। वहीं, 2022 एशिया कप में उन्हें एक और जीत मिली, उन्होंने दुबई स्टेडियम में 5 विकेट से जीत हासिल की।
ये भी पढे:
