Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 शुरू हो गया है। भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच काफी समय से चर्चा में है। कई लोगों का मानना है कि, जम्मू-कश्मीर में हुए हमले के बाद यह मैच नहीं होना चाहिए।
इसी बीच भारत-पाकिस्तान मैच रद्द करने की मांग अब सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुँच गई है। यह हाई-प्रोफाइल मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए चार छात्रों ने एक अलग ही पहल की है।
Asia Cup 2025 IND vs PAK: चार छात्रों ने मुकाबले के खिलाफ कोर्टने दाखील की जनहित याचिका
उर्वशी जैन के नेतृत्व में चार लॉ छात्रों ने इस मैच के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की है। याचिका में यह मुद्दा उठाया गया है कि, पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना शहीद सैनिकों और नागरिकों का अपमान होगा।
याचिकाकर्ता अधिवक्ता स्नेहा रानी, अभिषेक वर्मा और मोहम्मद अनस चौधरी ने अदालत से कहा कि,
“क्रिकेट कभी भी राष्ट्रीय हित, सैनिकों के बलिदान और लोगों की सुरक्षा से बड़ा नहीं हो सकता।” उन्होंने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करे और भविष्य के फैसलों के लिए राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम 2025 के क्रियान्वयन का निर्देश भी दे।
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। एशिया कप 2025 के कार्यक्रम से पहले ही इस मैच को लेकर संसद में बहस छिड़ गई थी। हालाँकि, सरकार ने हाल ही में एक स्पष्ट नीति की घोषणा की है कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ कोई द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेलेगी; बल्कि बहुपक्षीय टूर्नामेंटों में एक-दूसरे का सामना करेगी।
ये भी पढे:
