Asia Cup 2025 इस टीम के साथ जीतोगे एशिया कप? वर्ल्डकप तो भूल ही जाओ, सिलेक्टर पर टीम इंडिया के इस दिग्गज ने उठाये सवाल..!

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए टीम इंडिया की घोषणा 19 अगस्त को हुई। घोषणा के कुछ ही घंटों बाद चयन को लेकर सवालों की झड़ी लग गई। स्टार प्लेयर श्रेयस अय्यर ( Shreyas Iyer) एक बड़ा मुद्दा बन गए और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Aajit Agarkar) निशाने पर आ गए। अब पूर्व चयनकर्ता के. श्रीकांत (K. Shrikant) ने चयन पर खुलकर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कुछ खिलाड़ियों के नाम भी सार्वजनिक किए और सवाल किया कि उन्हें टीम इंडिया में क्यों शामिल किया गया? , सोशल मिडीयापर अब ये बडा मुद्दा बन चुका है

Asia Cup 2025 कीस बेस पर हुआ टीम मे खिलाडी यो का चयन ? के. श्रीकांत ने उठाये बडे सवाल..

India playing XI for 2nd ODI - Legendary Indian player speaks on potential  changes in Team India for Cuttack ODI, says 'will come into the playing  XI..' - SportsTak

श्रीकांत ने तीन खिलाड़ियों रिंकू सिंह (Rinku Singh), शिवम दुबे (Shivam Dube) और हर्षित राणा (Harshit Rana) के चयन पर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि, इन खिलाड़ियों को एशिया कप (Team india sqaud for Asia cup 2025)  टीम में क्यों शामिल किया गया। तीनों खिलाड़ी आईपीएल 2025 में कमज़ोर नज़र आए। उन्होंने साफ़ कहा कि, इस टीम के साथ हम एशिया कप जीत सकते हैं, लेकिन अगर यही टीम 2026 टी20 विश्व कप में रही, तो हम जीत नहीं पाएंगे।

Asia Cup 2025 शुबमन गिल उपकप्तान कैसे?क्या यह टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी है?

शुभमन गिल के टीम से बाहर होने की चर्चा थी, लेकिन उन्हें एशिया कप के लिए उप-कप्तान चुना गया है। पहले टी20 फॉर्मेट में उप-कप्तानी अक्षर पटेल के पास थी, लेकिन अब गिल के पास है। श्रीकांत ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि,

क्या यह टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी है जो बस 6 महीने दूर है। अक्षर पटेल को उप-कप्तानी से हटा दिया गया। मुझे नहीं पता कि रिंकू सिंह, शिवम दुबे और हर्षित को टीम में जगह कैसे मिल गई। चयन आईपीएल को ध्यान में रखकर किया जाता है, लेकिन चयनकर्ताओं ने उससे पहले का प्रदर्शन देखा है।

Asia Cup 2025 इस टीम के साथ एशिया कप जीतोगे? वर्ल्डकप तो भूल ही जाओ, सिलेक्टर पर टीम इंडिया के इस दिग्गज ने उठाये सवाल..!

श्रीकांत ने मध्यक्रम की बल्लेबाजी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सवाल किया कि पांचवें नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा। संजू सैमसन, जितेश शर्मा, शिवम दुबे या रिंकू सिंह में से कोई एक होना चाहिए। हार्दिक पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन ऐसे में अक्षर पटेल छठे नंबर पर बल्लेबाजी नहीं कर सकते। मुझे समझ नहीं आ रहा कि उन्होंने शिवम दुबे को कैसे चुना। यशस्वी ने अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है।


Asia Cup Records: भारत के पास है सबसे ज्यादा ट्रॉफी, पाकिस्तान तो आसपास ही नही, देखे लिस्ट..!

Leave a Comment