Asia Cup 2025: बेटे को टीम मे ना लेने पर भडके श्रेयस अय्यर के पिता, संतोष अय्यरने बीसी सीआय को सुनाया..!

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (bcci) ने 19 अगस्त को एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। हालाँकि, श्रेयस अय्यर को भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गई है। श्रेयस के पिता संतोष अय्यर ने इसे लेकर बीसीसीआई पर सवाल उठाए हैं।

Asia Cup 2025 टीम सिलेक्शन पर श्रेयस अय्यर के पिता ने उठाये सवाल..!

Asia Cup 2025: बेटे को टीम मे ना लेने पर भडके श्रेयस अय्यर के पिता, संतोष अय्यरने बीसी सीआय को सुनाया..!

श्रेयस अय्यर के पिता संतोष अय्यर  (Santosh iyer)ने  T-20 SPORTS  से कहा,

“मुझे नहीं पता कि श्रेयस को भारतीय टी20 टीम में जगह पाने के लिए और क्या करना होगा। दिल्ली कैपिटल्स से लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स और केकेआर से लेकर पंजाब किंग्स तक, अय्यर हर साल आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।”

आगे बात करते हुए श्रेयस के पिता ने कहा,

श्रेयस ने  2024 में कप्तान के तौर पर केकेआर को आईपीएल खिताब दिलाया और 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए टीम को फाइनल तक पहुँचाया।

Asia Cup 2025: बेटे को टीम मे ना लेने पर भडके श्रेयस अय्यर के पिता, संतोष अय्यरने बीसी सीआय को सुनाया..!

संतोष अय्यर ने बीसीसीआई पर निशाना साधते हुए कहा,

“मैं ये नहीं कह रहा कि आप उन्हें भारतीय टीम का कप्तान बना दें, लेकिन कम से कम उन्हें टीम में तो चुनिए।” श्रेयस अय्यर के बारे में बात करते हुए संतोष अय्यर ने कहा, “वह हमेशा एक ही बात कहते हैं, यही मेरी किस्मत है, हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। वह हमेशा शांत रहते हैं। वह कभी किसी पर आरोप नहीं लगाते, लेकिन अंदर ही अंदर वह बहुत निराश रहते हैं।”

श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में बेहद शानदार रहा था। अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने 11 साल बाद आईपीएल प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई किया था। कप्तान के तौर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अय्यर ने बल्ले से भी कमाल दिखाया और 17 मैचों में 50.33 की औसत से 604 रन बनाए। आईपीएल के 18वें सीज़न में अय्यर की सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 97 रन रही। वह इस सीज़न में पाँच बार नाबाद रहे।


ये भी पढे:

SA vs AUS: बेबी डिविलियर्स AKA ‘Dewald Brewis’ का ऑस्ट्रेलिया में धमाल, तोड दिया विराट कोहली का सबसे बडा रीकोर्ड..

Leave a Comment