Asia Cup Records: भारत के पास है सबसे ज्यादा ट्रॉफी, पाकिस्तान तो आसपास ही नही, देखे लिस्ट..!

Asia cup records most Trophies: एशिया कप 2025 (Asia cup 2025) के लिए भारतीय टीम की घोषणा आज की जाएगी। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा। 8 टीमों वाला यह एशिया कप इस साल टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। एशिया कप के इतिहास में यह सिर्फ़ तीसरी बार होगा जब यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस बार 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है और भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है।

Asia cup records: भारत और पाकिस्तान किसने जिती है सबसे ज्यादा ट्रॉफी? 

Asia cup records most Trophies
Image Courtesy: BCCI

एशिया कप (Asia cup)  की स्थापना 1983 में हुई थी और इसका पहला टूर्नामेंट 1984 में यूएई (Sharjah) में आयोजित किया गया था। तब से अब तक यह टूर्नामेंट 16 बार आयोजित हो चुका है। भारतीय टीम ने सबसे ज़्यादा 8 बार एशिया कप जीता है। श्रीलंका की टीम ने 6 बार खिताब जीता है जबकि पाकिस्तान सिर्फ़ 2 बार ही एशिया कप जीत पाया है।

शुरुआत में, एशिया कप के पहले 12 सीज़न वनडे फॉर्मेट में खेले गए थे। हालाँकि, 2016 से यह टूर्नामेंट एक बार वनडे और एक बार टी20 के रूप में आयोजित होने लगा। अब तक, यह 2016 और 2022 में टी20 प्रारूप में आयोजित किया गया था।

Asia Cup मे कोनसी टीम ने कितनी बार लिया हिस्सा?

श्रीलंका ने एशिया कप में सबसे अधिक 16 बार भाग लिया है। जबकि भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश ने 15-15 बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया है। भारत ने पहले 5 में से 4 खिताब जीतकर शानदार शुरुआत की थी। गौरतलब है कि, भारत ने 1988 से 1995 के बीच लगातार 3 एशिया कप जीतने वाली एकमात्र टीम बनकर इतिहास रच दिया है।

Asia Cup Records: भारत के पास है सबसे ज्यादा ट्रॉफी, पाकिस्तान तो आसपास ही नही, देखे लिस्ट..!

एशिया कप विजेताओं की सूची में भारत ने 8 बार ट्रॉफी जीती है, अर्थात् 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016 (टी 20), 2018 और 2023। श्रीलंका ने 6 बार 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 (टी 20) में खिताब जीतकर अपनी ताकत दिखाई है, जब कि पाकिस्तान ने केवल 2 बार 2000 और 2012 में एशिया कप जीता है।


ये भी पढे:

SA vs AUS: बेबी डिविलियर्स AKA ‘Dewald Brewis’ का ऑस्ट्रेलिया में धमाल, तोड दिया विराट कोहली का सबसे बडा रीकोर्ड..

Leave a Comment