IPL 2026 से पहले RR ने छोडा राहुल द्रविड का साथ, अचानक अलविदा कहने का क्या है रिजन?

IPL 2026:  टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद, राहुल द्रविड़ ने एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स(RR) टीम की कमान संभाली थी। आईपीएल 2025 की तैयारी के लिए वे अपने साथ बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर को भी लाए। हालाँकि, इन दोनों की मौजूदगी के बावजूद टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। राजस्थान की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही।

इसके बाद, आईपीएल 2026 की तैयारी से पहले राहुल द्रविड़ ने राजस्थान टीम को अलविदा कह दिया है। यह फैसला प्रशंसकों के लिए एक आश्चर्य की बात है।

IPL 2026 से पहले RR ने छोडा राहुल द्रविड का साथ, अचानक अलविदा कहने का क्या है रिजन?

IPL 2026: राहुल द्रविड को राजस्थान ने किया रिलीज..!

राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम अब आईपीएल 2026 की तैयारी में जुट गई है। इसी के तहत, उन्होंने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की भूमिका में बदलाव का फैसला किया। प्रबंधन द्रविड़ को एक बड़ी जिम्मेदारी देना चाहता था, लेकिन राहुल ने इससे साफ इनकार कर दिया। इसलिए, टीम प्रबंधन मुख्य कोच की भूमिका में एक नया चेहरा चाहता था।

IPL 2026 से पहले RR ने छोडा राहुल द्रविड का साथ, अचानक अलविदा कहने का क्या है रिजन?

इस संबंध में, राजस्थान रॉयल्स ने अपने पोस्ट में कहा कि राहुल द्रविड़ कई वर्षों से राजस्थान रॉयल्स के सफर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रेरित किया, टीम में मज़बूत मूल्यों का संचार किया और फ्रैंचाइज़ी की संस्कृति पर गहरी छाप छोड़ी। फ्रैंचाइज़ी संरचना की समीक्षा के दौरान राहुल को एक बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया।


Also Read This:

Vinod Kambli Health Update: विनोद कांबली की फिरसे बीगडी हालत, भाई ने कहा, “उसके लिये प्रार्थना करे..”

 Asia Cup 2025, IND vs PAK: भारत- पाकिस्तान मुकाबला रद्द हुआ तो बीसीसीआय को होगा इतने करोड का नुकसान, आकडा देख चौक जाओगे..

Leave a Comment