Irfan Pathan Allegation on MS Dhoni: पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफ़ान पठान (Irfan Pathan) का नाम उन खिलाड़ियों में शामिल है जिन्हें अचानक टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इरफ़ान टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर थे, लेकिन अच्छी फॉर्म में होने के बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। अब इरफ़ान पठान का एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं।
Irfan Pathan Allegation on MS Dhoni: इरफान पठाण ने धोनी पर लगाये सांगीन आरोप?

इरफ़ान पठान ने क्या कहा:
इरफ़ान पठान को 2012 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम से बाहर कर दिया गया था। उस समय भारत की कप्तानी एमएस धोनी कर रहे थे। अब एक बार फिर इरफ़ान पठान का 5 साल पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें इरफ़ान ने कहा था कि,
अगर आपको धोनी की टीम में जगह बनानी है, तो आपको हुक्का पीना होगा या फिर सेटिंग करनी होगी। इरफ़ान पठान ने स्पोर्ट्स तक को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया कि ,
2008 में ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के दौरान खुद धोनी ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि इरफ़ान अच्छी गेंदबाज़ी नहीं कर रहे थे। इरफ़ान पठान ने कहा कि इसके बाद वह खुद धोनी से बात करने गए थे। इस पर धोनी ने उनसे कहा, ‘ऐसा नहीं है जैसा आपने सुना है, सब कुछ योजना के मुताबिक चल रहा है।’
इरफ़ान पठान ने टीम इंडिया से बाहर किए जाने को लेकर एक इंटरव्यू में कहा,
‘मुझे किसी के कमरे में जाकर हुक्का पीने और इस बारे में बात करने की आदत नहीं है, यह बात सभी जानते हैं। लेकिन कभी-कभी इस बारे में बात न करना ही बेहतर होता है।’ इरफ़ान पठान ने आगे कहा, ‘एक खिलाड़ी का काम मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना होता है और मैं सिर्फ़ उसी पर ध्यान केंद्रित करता था।’
इस बात से ये साफ होता है की, ms dhoni के टाईम टीम इंडिया के खिलाडी हुका पिते थे, और जो धोनी के लिये हुके का अरेंजमेंट करता था उसे टीम के प्लेईंग ११ मे जगह मिल जाती थी.. लिहायजा अब ये बात कितनी सच है, और धोनी इसके बारे मे अपनी बात खुलकर बोलेंगे या नही, ये कुछ समय बाद ही पताचलेगा..
Also Read This:
IPL 2026 से पहले RR ने छोडा राहुल द्रविड का साथ, अचानक अलविदा कहने का क्या है रिजन?