Mitchell Starc Announce T20 Retirement: स्टार गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने टी -20 से लिया संन्यास..

Mitchell Starc Announce T20 Retirement: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वह अब इस फॉर्मेट में अपने देश के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे। ऐसे में 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह बड़ा झटका है। स्टार्क 2021 टी20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। उन्हें 2024 टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी चुना गया था।Mitchell Starc Announce T20 Retirement: स्टार गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने टी -20 से लिया संन्यास..

Mitchell Starc Announce T20 Retirement: ODI World Cup 2027 पर होगा स्टार्क का फोकस

स्टारक ने 2024 टी20 विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए एक भी टी20 मैच नहीं खेला है। संन्यास की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि वह टेस्ट, वनडे और घरेलू टी20 लीग में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसका मतलब है कि वह आईपीएल में भी खेलते नजर आएंगे। स्टार्क ने यह भी कहा कि उन्होंने टेस्ट और वनडे पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने के लिए यह फैसला लिया है।

स्टारक ने अपने बयान में कहा कि टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी पहली प्राथमिकता रही है। मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का, खासकर 2021 विश्व कप में, हर पल का भरपूर आनंद लिया है। सिर्फ़ इसलिए नहीं कि हम जीते, बल्कि इसलिए भी कि हमारी टीम बेहतरीन थी और हमें उस टूर्नामेंट में खेलने में बहुत मज़ा आया।

भारत का टेस्ट दौरा, एशेज और 2027 का एकदिवसीय विश्व कप आने वाला है, मुझे लगता है कि इन टूर्नामेंटों के लिए तरोताज़ा, फिट और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का यही सबसे अच्छा तरीका है। इससे गेंदबाज़ी टीम को उस टूर्नामेंट से पहले के मैचों में टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए समय मिल जाता है।

Mitchell Starc Announce T20 Retirement: स्टार गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने टी -20 से लिया संन्यास..

स्टार्क ने 2012 में अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इससे पहले, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट खेला था। स्टार्क ने 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है। जिसमें उन्होंने 23.81 की औसत से 79 विकेट लिए हैं। वह टी20 प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। उनसे पहले लेग स्पिनर एडम ज़म्पा हैं। ज़म्पा ने 103 मैचों में 130 विकेट लिए हैं।


Also Read This:

IPL 2026 से पहले RR ने छोडा राहुल द्रविड का साथ, अचानक अलविदा कहने का क्या है रिजन?

Vinod Kambli Health Update: विनोद कांबली की फिरसे बीगडी हालत, भाई ने कहा, “उसके लिये प्रार्थना करे..”

 Asia Cup 2025, IND vs PAK: भारत- पाकिस्तान मुकाबला रद्द हुआ तो बीसीसीआय को होगा इतने करोड का नुकसान, आकडा देख चौक जाओगे..

Leave a Comment