Rohit Sharma Comeback in ODI: रोहित शर्माने पोस्ट किया व्हिडीओ, ODI मे इस दिन होगा Comeback ?

Rohit Sharma Comeback in ODI: भारतीय क्रिकेट टीम भले ही इस समय एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में व्यस्त है, लेकिन क्रिकेट प्रशंसक अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल (ODI) सीरीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Virat Kohli -Rohit sharma Comeback in odi Team India: इस दिन रोहित और विराट की होगी टीम इंडिया मे फिरसे इंट्री, खेल सकते है अपना आखरी सिरीज..!

इसकी सबसे बड़ी वजह वनडे कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली हैं (Virat Kohli), जिन्होंने इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। पिछले कुछ समय से ऐसी अफवाहें चल रही थीं कि रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे, लेकिन अब खुद रोहित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

Rohit Sharma Comeback in ODI: रोहित ने पोस्ट किया अभ्यास वीडियो

टीम इंडिया को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहाँ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेली जाएगी। इसके लिए रोहित शर्मा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को कैप्शन देते हुए रोहित ने लिखा, “मैं फिर से यहाँ हूँ, बहुत अच्छा लग रहा है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

भारतीय टीम को 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलना है। इसलिए रोहित शर्मा का इस सीरीज़ में खेलना तय माना जा रहा है, जिसमें वह कप्तानी की ज़िम्मेदारी भी संभालते नज़र आएंगे।

रोहित ‘ऑस्ट्रेलिया ए’ के ​​खिलाफ सीरीज में  खेल सकते!

‘ऑस्ट्रेलिया ए’ टीम दो टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने भारत आई है। पिछले कुछ समय से क्रिकेट से दूर रोहित शर्मा को इस सीरीज में खेलने का मौका मिल सकता है, ताकि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुख्य सीरीज से पहले अपनी तैयारी का आकलन कर सकें।

Rohit Sharma Comeback in ODI: रोहित शर्माने पोस्ट किया व्हिडीओ,  ODI मे इस दिन होगा Comeback ?

गौरतलब है कि, रोहित शर्मा ने 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया।


ये भी पढे:

Who is Arjun Tendulkar’s wife Saaniya Chandhok?: कोण है सचिन तेंदुलकर कि होने वाली बहु? सामने आयी खास तस्वीरे..!

Who is Sara Tendulkar’s Boyfriend?: गोवा के किनारे सचिन की लाडली सारा तेंदुलकर की बॉयफ्रेंड के साथ मस्ती, आखिर कोण है सारा का बॉयफ्रेंड?

Leave a Comment