SA vs AUS – Dewald Brewis Brakes Virat Kohli’s Records: साउथ आफ्रिका के सबसे स्टार युवा खिलाडी “बेबी डिविलियर्स” के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रूइस (Dewald Brewis) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज़ में ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी की। ब्रूइस ने शतक जड़ा और चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए टीम इंडिया के स्टार खिलाडी विराट कोहली का रिकॉर्ड (Dewald Brewis Brakes Virat Kohli’s Records)तोड़ दिया।
Dewald Brewis ने तोड दिया कोहली का बडा रीकोर्ड, बने ऑस्ट्रोलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज..

इस सीरीज़ में उन्होंने 14 छक्के लगाए और ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह सम्मान विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 10 पारियों में 12 छक्के लगाए थे।
तीसरे और आखिरी मैच में ब्रूइस ने सिर्फ़ 26 गेंदों में एक चौके और छह छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। इस मैच में उन्होंने विराट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। शिखर धवन ने 8 पारियों में 9 छक्के लगाए थे, लेकिन ब्रूइस ने सिर्फ़ तीन मैचों में 14 छक्के लगाकर एक अलग ही स्तर का खेल दिखाया।
Sa vs Aus: Dewald Brewis ने करी 90 की औसत से धमाकेदार बल्लेबाजी!
इस सीरीज़ में ब्रूइस ने 90 की औसत से खेलते हुए 180 रन बनाए। हालाँकि उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी ने प्रशंसकों को रोमांचित किया, लेकिन उनकी टीम सीरीज़ नहीं जीत सकी। ऑस्ट्रेलिया ने पहला और तीसरा मैच जीतकर सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली। अब इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 19 अगस्त से खेली जाएगी।
ये भी पढे: