Team india new sponsor : बीसीसीआई ने 2 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य प्रायोजन (Team india main sponsor)अधिकारों के लिए नई बोली प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कदम फैंटेसी स्पोर्ट्स कंपनी ड्रीम11 के पीछे हटने के बाद उठाया गया है। लेकीन अभी इस नये बोली प्रकीर्या मे बीसीसीआय साफ किया है की कुछ कंपनीया इसमे चाह्कर भी apply न करे. क्युंकी उनके साथ कभी भी टीम इंडिया डील नही करेगी. आईये जाणते है आखिर क्या है मामला .
Team india new sponsor : ऐसे कंपनी यो को नही दिया जायेगा स्पोन्सरशिप
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि, रियल मनी गेमिंग, सट्टेबाजी और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी कंपनियां इस प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाएंगी, क्योंकि सरकार ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका सीधा सा मतलब है कि भारतीय टीम 9 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहे एशिया कप में बिना टाइटल स्पॉन्सर के मैदान पर उतरेगी। पिछले कुछ सालों में यह पहली बार है जब टीम इंडिया बिना टाइटल स्पॉन्सर के मैदान पर नज़र आएगी।
Team india new sponsor के लिये बोली जमा करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर तय की गई है।
ड्रीम11 और माय11 सर्कल ने इससे पहले बीसीसीआई के साथ लगभग 1000 करोड़ रुपये के टाइटल स्पॉन्सरशिप सौदे किए थे, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दोनों शामिल थे। लेकिन हाल ही में लागू हुए ‘ऑनलाइन गेमिंग एक्ट 2025’ के कारण ड्रीम11 ने अपने रियल मनी गेम्स बंद कर दिए, जिससे वह स्पॉन्सरशिप जारी नहीं रख सका।
बीसीसीआई की शर्तों के अनुसार, बोली लगाने वाली कंपनी और उससे जुड़ा कोई भी समूह भारत या विदेश में ऑनलाइन मनी गेमिंग, सट्टेबाजी या जुए से जुड़ा कोई भी कारोबार नहीं कर सकता। साथ ही, इन गतिविधियों से जुड़े किसी भी व्यक्ति या संस्था में कोई निवेश नहीं होना चाहिए। तंबाकू, शराब और सार्वजनिक नैतिकता को ठेस पहुँचाने वाले उत्पादों पर भी प्रायोजन बोली में पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
बीसीसीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ श्रेणियों को ब्लॉक कर दिया जाएगा क्योंकि उनके मौजूदा प्रायोजक पहले से ही इन श्रेणियों से जुड़े हुए हैं। इनमें एथलीजर और स्पोर्ट्सवियर निर्माता, बैंकिंग और वित्तीय सेवाएँ, एनबीएफसी, गैर-अल्कोहलिक पेय पदार्थ, पंखे और मिक्सर ग्राइंडर जैसे घरेलू उपकरण, सुरक्षा ताले और बीमा कंपनियाँ शामिल हैं। वर्तमान में, एडिडास, कैंपा कोला, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एसबीआई लाइफ बीसीसीआई से जुड़े हैं। टीम इंडिया का टाइटल प्रायोजक बनने के लिए बड़ी बोली लगने की संभावना है।
Also Read This:
IPL 2026 से पहले RR ने छोडा राहुल द्रविड का साथ, अचानक अलविदा कहने का क्या है रिजन?
